फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने पालिका के कूड़े वाहन को मारी टक्कर

विज्ञापन
चंपावत मोटर स्टेशन में पर्यावरण मित्रों से उलझता बाइक चालक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मोटर स्टेशन पर सोमवार की सायं नशे में धुत एक बाइक सवार ने नगरपालिका के कूड़ा वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक कूड़ा वाहन में पालिका के पर्यावरण मित्रों से उलझ गया। जिससे मोटर स्टेशन पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे बाद जब पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा मौके पर पहुंचे तब जाकर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

नगर के मोटर स्टेशन पर एक बाइक सवार ने नगरपालिका के कूड़ा वाहन पिकप संख्या यूए 03-6261 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन संख्या यूके 03ए3034 की यह बाइक पिक प के नीचे दो फीट अंदर तक घुस गई। इस दौरान बाइक चालक और पिकप वाहन में सवार पर्यावरण मित्रों के बीच बहस हो गई। इस बीच चीता पुलिस का जवान बाइक चालक को समझाने पहुंचा। लेकिन बाइक चालक नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा से बात करे बगैर बाइक न हटाने की जिद पर अड़ गया। जिससे स्टेशन पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद जब पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा मौके पर पहुंचे अब जाकर बाइक सवार माना। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चालक नशे में बताया जा रहा है। जिसका मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें