एक साल बाद भी ठीक नहीं हुई भिंगराड़ा-खरही सड़क। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पिछले वर्ष अक्तूबर में आई आपदा के एक वर्ष बाद भी भिंगराड़ा खरही मोटर मार्ग की मरम्मत नहीं की जा सकी है जिस कारण यह मार्ग कई स्थानों पर जोखिमभरा हो गया है। भिंगराड़ा से आगे सड़क पर स्क्रबर हवा में लटक गया है जिससे बड़े वाहनों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दीपक शर्मा, सूरज बोहरा, घनश्याम शर्मा, अशोक चंद्र, शेखर चंद्र, केशव दत्त, गुमान सिंह, प्रकाश भट्ट आदि का कहना है कि लधियाघाटी क्षेत्र में पिछले वर्ष आई आपदा से भिंगराड़ा, गडयूड़ा, चल्थिया, मडयोली, खरही, ईजर आदि गांवों की पेयजल योजनाओं को व्यापक नुकसान पहुंचा था।
एक वर्ष बाद भी इन गांवों की पेयजल आपूर्ति वैकल्पिक व्यवस्था से चल रही है। वहीं भिंगराड़ा खरही मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने और सड़क के दोनों ओर झाड़ियां एवं जगह-जगह सड़क संकरी होने से वाहनों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।