खेतीखान में 15 मिनट की ओलावृष्टि से सड़क ओलों से पट गई। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में मंगलवार शाम तेज बारिश के बाद हुई ओलावृष्टि से कई जगह फसल को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान एक मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं खेतीखान सहित कुछ जगह की सड़कें ओलों से पट गई। इसके चलते कुछ देर आवाजाही पर असर पड़ा।
उधर आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बौतड़ी के पास शाम 4:45 बजे मलबा आने से घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग सवा घंटे तक बंद रहा। मलबा हटाने के बाद शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
चंपावत जिले की बंद ग्रामीण सड़कें
कामाज्यूला-भनार, सिमलखेत-सिब्योली, बैड़ाबेड़वाल-सुंगरखाल और रीठा-रकम सड़क।