फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी नि मार हो दाज्यू गर्भ भीतर...

Fri, 13 Oct 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट बीआरसी में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते लोक कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गीत एवं नाट्य प्रभाग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आंचल कला केंद्र हल्द्वानी व कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों, लोक गीतों व जादू के माध्यम से लोगों को बेटी बचाने व पढ़ाने के लिए जागरूक किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बीआरसी में न्याय पंचायत समन्वयक गोविंद बोहरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संकुल संसाधन केंद्र भुमलाई के सभी विद्यालयों के बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों को बेटी बचाने व पढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। कलाकारों ने बेटी न मार हो दाज्यू मेरा, गर्भ भीतर बेटी न मारो, बेटी के बचाओ दाज्यू सुनी लो, बेटी को बचाओ समेत कई लोक गीतों, नृत्य व जादू के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया गया।

 कला दर्पण के दल नायक भैरवदत्त राय व आंचल कला केंद्र के दल नायक मोहन पांडेय ने बताया कि अब तक उनके द्वारा लोहाघाट व बाराकोट विकास खंड के दो दर्जन से अधिक गांवों में यह अभियान चलाया जा चुका है। दल में लोक कलाकार आशा, राखी, ममता, नरेश, सतीश, भैरव, महेश, पवन, जगदीश, कमल, दीपक, खुशबू, सोनी, रेनू, सुनीता आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें