फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून मुख्यालय से प्राप्त हुई 7.2 तीव्रता के भूकंप की सूचना

Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
मॉकड्रिल के दौरान चंपावत में घायल को स्ट्रेचर में ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में शुक्रवार को भूकंपी आपदा से बचाव का मॉक ड्रिल किया गया। जैसे ही सुबह आठ बजे देहरादून मुख्यालय से राज्य में 7.2 तीव्रता के भूकंप आने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल प्रतिक्रिया प्रणाली स्वत: ही सक्रिय हो गई तथा आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारी बिना किसी आदेश की प्रतीक्षा किए जिला मुख्यालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष तथा स्टेजिंग एरिया गौरलचौड़ मैदान में उपस्थित हो गए। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने भूकंप की सूचना के तत्काल बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले की विद्युत आपूर्ति बंद करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


आपदा नियंत्रण कक्ष में भूकंप से नुकसान की प्रथम सूचना सुबह सवा आठ बजे नरियालगांव से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुई।  जिसमें बताया गया कि पशुप्रजनन केंद्र में मकानों के टूटने और पशुओं के दबे होने की संभावना है। जिसके बाद स्टेजिंग एरिया से टीम संख्या एक को नरियाल गांव के लिए रवाना किया गया। जिसने सवा नौ बजे मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान के माध्यम से तीन घायलों तथा पांच पशुओं को रेस्क्यू कर बाहर निकाल उपचार किया गया तथा गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।


 दूसरी सूचना 8:40 बजे लोहाघाट से प्राप्त हुई जहां पर न्यायिक बंदीगृह के पास भवन के नुकसान होने और यातायात जाम होने की जानकारी थी। जहां टीम संख्या दो ने 9:20 बजे पहुंच कर चार घायलों को निकाला, जिसमें से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया। नुकसान की तीसरी सूचना नौ बजे सीएचसी चंपावत से मिली। बचाव टीम संख्या तीन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। 
विज्ञापन


नुकसान की चौथी सूचना साढ़े नौ बजे विकास भवन में आग लगने की प्राप्त हुई। जिस पर टीम संख्या चार ने रेस्क्यू करते हुए भवन में फंसे चार घायलों को निकाला तथा आग बुझाने का कार्य किया गया। भूकंप से नुकसान की पांचवीं सूचना मल्लिकार्जुन स्कूल से मिली। जहां रेस्क्यू कर 12 छात्रों एवं दो घायल स्टाफ  को निकाला गया। इससे पूर्व मॉक ड्रिल में भूकंप की सूचना पर शहर में हूटर एवं सायरन बजा कर अलर्ट किया गया। मॉक ड्रिल में पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी सहित आईआरएस टीम के समस्त अधिकारी, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस रेस्क्यू टीम आदि शामिल रही।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें