फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान फोन कॉल से रहे सावधान : सीओ

Mon, 27 May 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। साइबर अपराध से अगर बचना है तो अनजान फोन कॉल से सावधान रहें। आप इनाम के लालच में साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में हर एक की जिम्मेदारी है कि वह खुद सजग रहकर समाज के लोगों को भी सजग करे। यह बात सीओ वंदना वर्मा ने जीआईसी धौन में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कही।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को जीआईसी धौन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ चंपावत वंदना वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में तकनीक का बहुत महत्व है। साइबर अपराधी इस तकनीक का दुरुपयोग कर लोगों को कई प्रकार से ठग रहे हैं। ऐसे में हमें लोगों को जागरूक कर अपराधों का कम करने का प्रयास करना होगा।
साइबर सेल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चंपावत साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 84760-55260 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने में जाकर रिपोर्ट कराएं या फिर ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करें। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से सामान लेते समय भी पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश ने अनिवार्य, चेतावनी, सूचनात्मक यातायात चिह्नों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 साल से कम उम्र में गियर वाहन चलाना अपराध है। पकड़े जाने पर 25 हजार का जुर्माने के प्रावधान है। बिना हेलमेट कभी वाहन न चलाएं। एसएसआई भुवन चंद्र आर्या ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी आपका साथी अगर नशा करता है तो उसकी जानकारी शिक्षक या पुलिस को दें। उसकी काउंसलिंग की जाएगी।
प्रधानाचार्य महिप नारायण तिवारी ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि पहली बार 13 किमी दूर आयोजित पुलिस की पाठशाला से बच्चों में साइबर ठगी से बचने और यातायात को लेकर जागरूकता का संचार होगा। उन्होंने भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कराने की अपील की। संचालन श्याम सिंह बोहरा किया। यहां नीरज पांडे, रेनू पंत, दिनेश चंद्र उप्रेती, चंदन सिंह अधिकारी, बीएन उपाध्याय, नवीन चंद्र, नवीन जोशी, निरंकार, पूजा डांगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें