फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जलने से बीसीए के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। संदिग्ध हालत में लगी आग से जलकर एनएचपीसी परिसर निवासी बीसीए के छात्र की अपने आवास पर मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एनएचपीसी अस्पताल की स्टाफ नर्स रजनी गुप्ता एनएचपीसी परिसर स्थित डी 48 में सपरिवार रहतीं हैं। उनके आवास पर शुक्रवार दोपहर बाद संदिग्ध हालत में आग लग गई। वहां से धुआं देख कई लोग वहां पहुंचे। घटना के समय की मां रजनी एनएचपीसी अस्पताल में थीं जबकि वहां मौजूद रजनी के पति पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने एनएचपीसी प्रशासन, दमकल और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

इसी बीच वहां सीआईएसएफ कर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने देखा कि मानव गुप्ता (21) जल रहा था। वह बीसीए का छात्र था। लोगों और दमकल कर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पंचनामा, पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। कुछ लोगों ने आत्मदाह की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें