फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ककरालीगेट पर दिन भर लगा रहा बैरियर

Sun, 07 Jul 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत हाईवे में स्वाला के पास मार्ग बंद होने पर दिन भर ककराली गेट बैरियर बंद रहा। इससे बस्टिया क्षेत्र के लोग ही आईडी दिखाकर हाईवे में जा सके। शनिवार शाम से रुके वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि मार्ग खुलने पर गेट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक हाइवे में वाहनों में रोक लगाई गई है। लेकिन स्वांला में भारी मलबा आने से रविवार को दिन भर ककराली गेट में बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। इस बीच ककरालीगेट पर वाहनों की लंबी लंबी लाइन जारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें