फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली मार्ग में बसों का संचालन कम होने से यात्री परेशान

Tue, 23 May 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
buses
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बसों की कमी से बरेली मार्ग में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्णागिरि मेले के मद्देनजर उत्तराखंड और यूपी परिवहन निगम ने बसों का संचालन तो बढ़ाया है, बावजूद इसके यात्रियों के लिए बसें कम पड़ रही है। बड़ी रेल लाईन निर्माण कार्य के चलते पीलीभीत-टनकपुर के बीच ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों का लोड रोडवेज पर बढ़ा है।
विज्ञापन


पूर्णागिरि मेले में आ रहे श्रद्घालुओं का भार भी इस बार रोडवेज पर है। भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पीलीभीत व बरेली से टनकपुर के लिए सौ से ज्यादा अतिरिक्त बसें चलाई है। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी बरेली मार्ग पर टनकपुर से बसों की संख्या 11 से बढ़ाकर 20 की है।

इसके अलावा लोहाघाट व पिथौरागढ़ डिपो से भी बरेली मार्ग में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन पूूर्णागिरि मेले के चलते अधिक आवाजाही से यात्रियों को गंतव्य को जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि स्टेशन में बसों के पहुंचते ही सीट संभालने को यात्रियों में होड़ मच रही है। मंडलीय प्रबंधक लेखराज सिंह पांगती का कहना है कि जरूरत को देखते हुए पर्याप्त बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कभी अचानक भीड़ बढ़ने पर ही यह स्थिति पैदा हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें