मां पूर्णागिरि धाम में हार्ट अटैक से एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उप जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम दमखोदा, तहसील बहेड़ी (बरेली) निवासी प्रमोद कुमार पत्नी चंद्रकला (40), बच्चों, बहन केसरवानी उसके परिवार के तीन सदस्यों के साथ अपने टुकटुक से रविवार की रात करीब आठ बजे मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए चला था।
विज्ञापन
साेमवार सुबह करीब आठ बजे भैरव मंदिर के पास चंद्रकला को सीने में दिक्कत हुई। इस पर प्रमोद पत्नी के साथ वहीं रुक गया जबकि अन्य परिजनों को उसने दर्शन के लिए भेज दिया।
जब परिवार के लोग दर्शन कर लौटे तो चंद्रकला की हालत और ज्यादा बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे 108 सेवा के माध्यम से उप जिला अस्पताल ले गए जहां डाॅ. जितेंद्र जोशी ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।