चंपावत में एसएसबी पंचम वाहिनी में मदर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संदीक्षा परिवार के पदा
चंपावत। जिला मुख्यालय में एसएसबी पंचम वाहिनी के प्रांगण में संदीक्षा परिवारों ने मदर्स डे मनाया। कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा अध्यक्षा शोभा सिंह ने बचत के बारे में बताया। इस दौरान संदीक्षा परिवार की सदस्यों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही वाहिनी चिकित्सालय में सभी संदीक्षा परिवारों के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई। यहां उपाध्यक्ष संदीक्षा परिवार दीप्ति बरनवाल, सचिव साक्षी चौहान, संयुक्त सचिव अर्पिता जगदीशा, सहायक उप निरीक्षिक मंत्रालिक मनोरमा, आरक्षी सामान्य संध्या कुमारी, अनुपम भारती, ममता आदि मौजूद रहे। संवाद