फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ला बापरू के विकास की कार्ययोजना तय

Fri, 05 Feb 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत मुख्यमंत्री आदर्श गांव के लिए चयनित तल्ला बापरू के विकास के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने विचार-विमर्श किया। पीडी हरगोविंद भट्ट ने आदर्श गांव की अवधारणा बताते हुए कहा कि गांव के लोगों की सहभागिता उन्हीं की आवश्यकता और उन्हीं के सुझावों के आधार पर गांव के विकास की तस्वीर खड़ी की जाएगी।
विज्ञापन


गांव के लोग खुली बैठक में 23 फरवरी तक विकास का मसौदा तैयार करेंगे। उसके बाद सभी जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उनका प्रागणन तैयार करेंगे। बैठक में ग्रामीणों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। गांव के हर व्यक्ति के घर में शौचालय बनाने, आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल रूप देने, प्रत्येेक पात्र को सरकारी योजनाओं और पेंशन से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई।

सहकारिता विभाग की ओर से शौचालयों के निर्माण के लिए लोगों को न्यूनतम ब्याज के रूप में ऋण सुविधा उपलब्ध की जाएगी। बीडीओ पूरन सिंह रावत, ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह बिष्ट ने गांव की आवश्यकताओं की जानकारी दी। गांव में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर देने पर भी चर्चा की गई। सीबीओ डा.पीएस भंडारी, डीईओ सत्यनारायण, डीआईसी के जीबी जोशी, खादी ग्रामोद्योग के एनपी कोठारी, हाईडिल के एचएस सौन, डीओ एचसी जोशी, स्वजल के मोहम्मद आरिफ, आईसीडीएस की शैली प्रजापति, डा.हरीश जोशी, आरएस ऐरी, आरएस धामी, पीसी जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

 
गांव में नहीं है 57 परिवारों के पास शौचालय
373.34 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले मल्ली बापरू ग्राम पंचायत की कुल आबादी 707 है, जिसमें 232 परिवार रहते हैं। यहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है, जिसमें 79 एससी, 50 बीपीएल, 26 अंत्योदय परिवारों के अलावा 21 खाद्य सुरक्षा, 49 वृद्धावस्था, 23 विधवावस्था, नौ विकलांग पेंशन का लाभ लेने के साथ 57 परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं। गांव में कुल 55 लीटर दूध का उपार्जन होता है।
विज्ञापन


गोशनी में बैठक आज
शनिवार को पाटी ब्लॉक में चयनित मुख्यमंत्री आदर्श गांव गोशनी में प्रारंभिक बैठक होगी, जिसमें सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें