फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा की नेहा जोशी और कृष्णकांत राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिखाएंगे जौहर

Thu, 14 Sep 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा की नेहा जोशी और कृश्णकंात कोच विजय रावत संग। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा निवासी नेहा जोशी और कृष्णकांत कौशल देहरादून में 20 से 24 सितंबर तक होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


चंपावत जिला खेल कार्यालय की ओर से बनबसा मिनी स्टेडियम में चल रहे कराटे प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर प्रदेश एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। अभी तक बनबसा क्षेत्र के 15 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जौहर दिखा चुके हैं।

देहरादून में पांच से सात मई 2023 को आयोजित उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बनबसा के कृष्णकांत कौशल ने कुमिते स्पर्धा में 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जबकि नेहा जोशी ने अंडर-21 आयु वर्ग 45 किलो भार कुमिते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जिनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मिनी स्टेडियम के कराटे कोच और राष्ट्रीय रेफरी विजय रावत ने बताया कि इससे पूर्व बनबसा की पूजा महर का चयन गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 के लिए चयन हुआ है। बनबसा के खिलाड़ी चंपावत जिले के साथ साथ पूरे उत्तराखंड प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। क्षेत्र के खिलाडि़यों ने नेहा जोशी और कृष्णकांत के चयन पर खुशी जता उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें