खाद्य सुरक्षा विभाग ने ने टनकपुर और बनबसा में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर मिठाई की चार दुकानों से सैंपल भरे गए हैं, वहीं दो जनरल स्टोरों में मिली एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया।
जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार से क्षेत्र में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बनबसा में छापा मार गुरुनानक स्वीट्स, कापड़ी स्वीट्स और ठाकुर स्वीट्स से मिठाई के सैंपल भरे हैं। वहीं टनकपुर में पूर्णागिरि मिष्ठान भंडार से मिठाई का सैंपल भरा गया है। इसके अलावा टनकपुर में वार्ड नंबर दो स्थित अग्रवाल जनरल स्टोर में एक्सपायरी डेट के 40 पैकेट मसाले व मैन बाजार में सुरेश चंद्र गोयल जनरल स्टोर से एक्सपायरी डेट के 20 पैकेट घी, मसाले व दलिया के मिले, जिन्हें तत्काल नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक्सपायरी डेट की सामग्री मिलने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ नोटिस भेज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि खाद्य सामग्रियों की जांच को छापामार कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। इस मौके पर विभाग के कर्मचारी कमल सिंह आदि मौजूद थे।