एनएचपीसी के सीएमडी (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) केएम सिंह ने टनकपुर पावर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पावर हाउस का जायजा लेकर विद्युत उत्पादन के संबंध में मालूमात की।
मुख्य अभियंता पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मियों ने सीएमडी का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ पावर स्टेशन के संबंध में चर्चा की और विद्युत उत्पादन लक्ष्य को समय पर पूरा करने को कहा। एनएचपीसी इंपलाइज यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उनका स्वागत कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पावर स्टेशन में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, नये कामगारों की भर्ती करने और उनमें कर्मियों के आश्रितों को वरीयता देने आदि की मांग रखी गई है। ज्ञापन में इंपलाइज यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र चंद, महासचिव देवेश शर्मा, प्रेम चंद, डीसी लोहनी, केएस ज्याला, पीसी पांडे आदि के हस्ताक्षर हैं।