फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बमनपुरी ने 2-0 से जीता फुटबाल मुकाबला

Wed, 07 Oct 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भजनपुर खेल मैदान में चल रहे ग्रामीण फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को बमनपुरी और भजनपुर बी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। बमनपुरी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भजनपुर बी को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बमनपुरी की ओर से वसीम और अमित ने एक-एक गोल किया। मैच का शुभारंभ सेवानिवृत्त कैप्टन किशन चंद ने किया। मैच में रैफरी कैप्टन कैलाश सिंह चाड़, लाइनमैन अजय चंद और सुरेश चंद रहे। आंखों देखा हाल उमेश चंद्र भट्ट ने बताया। इस दौरान कमेटी सदस्य शिव चंद, अर्जुन चंद, मनीष नाथ, राहुल नाथ, होशियार सिंह खड़ायत समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें