धारचूला (पिथौरागढ़)। विकासखंड के बोगलिंग और दर के बीच पंगबावे में सड़क पर बीते मंगलवार को सुरेश खड़ायत (35) का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उपनिरीक्षक रविंद्र राणा एवं सुभाष चौधरी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को पहाड़ी पर बकरी चराते देखा गया था। पुलिस ने युवक के बारे में पता लगाया तो उसकी पहचान शैल शिखर नगर पालिका-1, दार्चुला, नेपाल निवासी सुरेश खड़ायत पुत्र कर्ण खड़ायत के रूप में हुई। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि परिजन शव घर ले गए हैं।