फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bagwal Devidhura Fair: प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले का आगाज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

Fri, 16 Aug 2024 04:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत में मां बाराही धाम देवीधुरा में प्रसिद्ध बग्वाल मेले का आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने 11 दिवसीय मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
चंपावत में प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के मां बाराही धाम देवीधुरा में प्रसिद्ध बग्वाल मेले का आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने 11 दिवसीय मेले का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur Crime: मोबाइल के तोड़े गए लॉक ने लॉकअप तक पहुंचाया, आरोपी ने फोन पर लगाया था अपना सिम; जानें मामला
विज्ञापन


अजय टम्टा ने कहा कि बग्वाल मेला लोक आस्था और विरासत का अद्भुत समागम है। सदियों पूर्व की परंपरा आज भी बड़े उत्साह के साथ निभाई जा रही है। चारों खामों और सात थोकों के मुखियाओं के बीच मां बाराही धाम में सांगी पूजन हुआ। बग्वाल मेले के शुभारंभ पर सुबह 9.30 बजे पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी के मंत्रोच्चारण के साथ सांगी पूजन पूरे विधि विधान से की। सांगी पूजन में लमगड़िया खाम के मुखिया वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, गहड़वाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट के साथ रोशन लमगड़िया, पूर्व मंदिर कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, राम सिंह, दीपक सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, जगदीश पुजारी, भुवन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें