एक दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुई फर्राटा रेस में आयुष महर चैंपियन बने। इससे पूर्व बच्चों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि एबीईओ अंशुल बिष्ट ने पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में 11 सीआरसी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। गोरलचौड़ मैदान में हुई प्रतियोगिता में फर्राटा रेस में यश प्रहरी दूसरे और लक्ष्मी दत्त जोशी तीसरे स्थान पर रहे।
50 मीटर में अमान अहमद, पारस और यमन, 200 मीटर में मनोहर, पुष्कर और अंकित, 400 में शुभम, मनोज और अंकित, ऊंची कूद में पुष्कर, शुभम और भुवन पहले तीन स्थान पर रहे। लंबी कूद में राहुल, शेखर और यमन, सुलेख में कमल, मनीषा और आशीष विजेता बने। खो खो बालक और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की विजेता और प्राथमिक विद्यालय नरसिंह डांडा उप विजेता बने। बीआरसी समन्वयक श्याम सिंह लडवाल, कीर्ति भट्ट, सरस्वती अधिकारी, गीता वर्मा, शंकर पांडेय, बसंती गोस्वामी, शंकर जोशी, कमलेश जोशी निर्णायक थे।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता 15 से
प्रतियोगिता में पहले दो स्थानों में आए प्रतिभागी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेेंगे। ब्लाक समन्वयक अमित वर्मा ने बताया कि दो दिनी जिलास्तरीय प्रतियोगिता गोरलचौड़ मैदान में 15 सितंबर से होगी।