चंपावत। जीजीआईसी सभागार में वर्ल्ड लंग्स फाउंडेशन साउथ एशिया की ओर से तंबाकू निषेध पर ब्लॉक स्तरीय भाषण और कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा की अध्यक्षता, भुवनेश्वरी नेगी और सामश्रवा आर्य के संचालन में भाषण प्रतियोगिता हुई।
इसमें जीआईसी सिप्टी के राकेश महर पहले, जीआईसी चंपावत के गिरीश पंगरिया दूसरे और जीजीआईसी चंपावत की सोनी कलौनी तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि कला प्रतियोगिता में जीजीआईसी टनकपुर की अंकिता बोहरा पहले, जीजीआईसी चंपावत की निशा अंसारी दूसरे और जीआईसी सिप्टी की प्रभा तीसरे स्थान में रही। इस मौके पर आशा पांडेय, मीना वर्मा, दीपिका बिष्ट, मीना टम्टा, कमल कुमार जोशी आदि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।