फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

Thu, 03 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा निर्मला गहतोड़ी ने बृहस्पतिवार को विकास भवन के डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा की। कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में सभी विभागीय अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने नंदा देवी कन्याधन योजना में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों की जानकारी लेेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस बैठक का संदर्भ देकर पत्र भेजने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 12750 लाभार्थियों को, किसान पेंशन योजना के तहत 1350 को, विधवा पेंशन योजना में 5023 को, दिव्यांग पेंशन में 1948 को, परित्यक्ता पेंशन में 179 को, तीलू रौतेली पेंशन में 291 को, 18 वर्ष तक की उम्र के दिव्यांग बच्चों को गुजारा भत्ता योजना में 195 को लाभान्वित किया जा रहा है।

इस दौरान एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा नेे भी अधिकारियों से अपने क्षेत्रों में और अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीएमओ डॉ. केसी ठाकुर, महाप्रबंधक उद्योग जीबी जोशी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस भंडारी, अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, पुष्पा चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें