फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर रेलवे स्टेशन में लगी ऑटोमैटिक लैग मसाजर मशीन

विज्ञापन
टनकपुर रेलवे स्टेशन में ऐसी लगी ऑटोमैटिक लैग मसाजर मशीन। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ट्रेनों के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्डों की थकान कहीं रेल हादसे का कारण न बने इसके लिए रेलवे ने स्टेशनों पर उनकी थकान दूर करने की व्यवस्था की है। टनकपुर रेलवे स्टेशन में भी थकान मिटाने के लिए ऑटोमैटिक लैग मसाजर मशीन लगा दी गई है। इसकी मदद लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड अपनी थकान दूर कर सकेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षित रेल सेवा में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्डों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, मगर ड्यूटी के दौरान अक्सर ये तीनों कार्मिक थकान और पैरों में दर्द के कारण अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं, जिसका अगली ड्यूटी पर गलत असर पड़ने का अंदेशा बना रहता है। लोको पायलटों और गार्डों के इस दर्द को समझते हुए रेलवे ने अब स्टेशनों पर उन्हें जरूरी मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के साथ ही पैरों और घुटनों की थकान व दर्द मिटाने की व्यवस्था की है। सीमांत क्षेत्र के अंतिम रेल हेड स्टेशन टनकपुर में भी ऑटोमैटिक लैग मसाजर मशीन लगाकर पायलटों और गार्डों को यह सुविधा मुहैया करा दी गई है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि पायलटों और गार्डों के विश्राम के लिए बने रनिंग रूम में ऑटोमैटिक लैग मसाजर मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें