फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में समर्पण नहीं तो होगी कुर्की

Sun, 21 Jun 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
14 जून की रात को कडवाल गांव के छुट्टी पर घर आए पिथौरागढ़ पुलिस कर्मी सुरेश सिंह देव पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। अलबत्ता अभी तक आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। अब पुलिस ने दो दिनों के भीतर आरोपियों के समर्पण नहीं करने पर उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


आरोपी सुंदर करायत उर्फ सूरज पुत्र हीरा सिंह निवासी कर्णकरायत तथा रवींद्र ढेक पुत्र रतन सिंह ढेक निवासी चौड़ाढेक द्वारा पहले की गई आपराधिक वारदातों को देखते हुए गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की गई है। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के अनुसार दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा दबिशें दी गई है। लेकिन अभी ये आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें