फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधियाखोला में जीप गिरी, पिता-पुत्र घायल

Sun, 21 Jun 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से करीब 37 किमी दूर दुधियाखोला के पास एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर और उसका बेटा जख्मी हो गया। इलाज के बाद दोनों घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


तामली के थानाध्यक्ष जनार्दन भट्ट ने बताया कि शनिवार शाम चंपावत-तामली मार्ग में दुधियाखोला (हरम के नजदीक) में एक जीप (यूए 03/टीए 1001) गहरी खाई में गिर गई। जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। जीप में सवार लोगों को मामूली चोट आई है। ड्राइवर हरीश शर्मा (55) पुत्र देवीदत्त शर्मा और सुरेश शर्मा (21) पुत्र हरीश शर्मा को चोट आई। इलाज के बाद ड्राइवर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। तीसरे जख्मी शख्स का नाम पता नहीं चल सका। सिमिया के रहने वाले तीसरे यात्री को चोट नहीं आई। उसके नाम का भी पता नहीं चल सका। बताया गया कि साइकिल सवार को बचाने के लिए जीप को किनारे रोका गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें