फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Mon, 30 Jan 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


 विकासखंड बाराकोट के डोबाभागू गांव के भूमिया देवता मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति समेत पूजा सामग्री पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। ग्रामीणों ने शीघ्र चोरी का पर्दाफाश करने की मांग की है। मंदिर के पुजारी सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को घटना की सूचना दी है।  मामले का पर्दाफाश करने के लिए रेगुलर पुलिस से चोरी की जांच कराने की मांग की है। 
शनिवार सुबह पुजारी हरीदत्त पूजा के लिए भूमिया मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो मंदिर से वर्षों पुरानी करीब ढाई से तीन किलो वजनी अष्टधातु की मूर्ति, करीब दो किलो का पंचमुंखी गड़वा और चार किलो का एकमुखी गड़वा, दो तांबे के परात और कुछ घंटियां गायब थी। मंदिर का सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी ने ग्रामीणों मंदिर में चोरी की सूचना दी। सोमवार को पुजारी हरी दत्त और सामाजिक कार्यकर्ता शेखर तिवारी एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मंदिर से अष्टधातु मूर्ति की चोरी की जानकारी दी। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने की मांग की। ग्रामीण कमलापति तिवारी, मनोज तिवारी, बबलू तिवारी आदि ने शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें