अंबेडकर ग्राम फागपुर में कई सब्जी उत्पादकों का पाले से खासा नुकसान हो गया है। टमाटर और मिर्च की खेती पाले से जलकर नष्ट हो गई है। काश्तकारों ने प्रशासन से पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाना की मांग की है।
सब्जी उत्पादक ओमप्रकाश, वीरपाल, प्रेमपाल, गोविंद, ओम प्रकाश सिंह, मदन सिंह, धरम सिंह आदि के टमाटर और मिर्च की फसल पाले से जलकर नष्ट हो गई है। प्रधान गीता देवी ने बताया कि गांव में करीब तीन एकड़ भूमि पर उगी टमाटर और मिर्च की फसल पाले केे कारण पूरी तरह से नष्ट हो गई है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित सब्जी उत्पादकों के खेतों का निरीक्षण करा उन्हें नुकसान के बदले उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।