फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के कलाकारों के नाम रही दीप महोत्सव की पहली शाम

विज्ञापन
खालगढ़ा के सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में अपने फन का जौहर दिखाते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
विकासखंड के खालगढ़ा में सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की पहली शाम अल्मोड़ा के कलाकारों के नाम रही। इस दौरान बावजूद ठंड के देर रात तक लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विज्ञापन

दीप महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सी हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्कृति को बढ़ाने में क्षेत्र के युवाओं के प्रयासों की सराहना की। कहा कि महोत्सव के भव्य बनाने के हर संभव प्रयास करेंगे।
इस दौरान अल्मोड़ा बिहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के दल नायक देवेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कलाकारों ने दैणा होया मां बाराही देवीधूरा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। कलाकरों ने चैत की चैत्वाल की बेहतर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसके बाद कलाकारों ने ओ लाली हो होसिंया लाली, ओ हेमा जाग कां छ तेरो जलेबी को डाब आदि कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी, राजस्थानी आदि गीतों पर प्रस्तुति दी। संचालन दीपक जोशी और संजय पांडेय ने किया।
वहां एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, डॉ. महेश ढेक, जगदीश अधिकारी, मदन कलौनी, महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, राजीव सगटा, मोहित पांडेय, मोहित पाठक, मोनू बिष्ट, शिवराज अधिकारी, खीमराज धौनी, एलएम पांडेय, सरिता अधिकारी, संजय रायसवाल आदि मौजूद रहे।
महोत्सव में आज
खालगढ़ा सीमा दीप महोत्सव में आज निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मिनी मैराथन, खो-खो, कबड्डी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

खालगढ़ा के सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें