सूखीढांग में हल चला अदरक की बुआई का शुभारंभ करते जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। लॉकडाउन में दी गई सशर्त रियायत के बाद मंगलवार को खेतों में बुवाई शुरू हो गई है। सूखीढांग क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान अदरक की बुआई के लिए निकले। लोगों को प्रेरित करने के लिए जिला सहायक निबंधक (एआर) सुरेंद्र पाल ने खुद हल चलाकर अदरक की बुआई का श्रीगणेश किया। राज्य समेकित योजना के तहत धूरा की बहुउद्देश्यीय समिति की 200 नाली जमीन पर अदरक की खेती शुरू की गई है। समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने बताया कि लीज पर ली गई इस जमीन की जुताई करने के बाद लॉकडाउन में रियायत के साथ मंगलवार से बाकायदा बुआई शुरू की गई। इस जमीन पर कुल 50 क्विन्टल बीज की बुआई होगी।
इस मौके में समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा, प्रेम सिंह, कैलाश चौड़ाकोटी, ललित चौड़ाकोटी, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे। किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वायरस से बचाव के सभी कायदे-कानूनों के पालन करने की हिदायत दी गई। धुरा की साधन सहकारी समिति को इसका अनुपालन कराने के साथ सेनेटाइजर व अन्य जरूरी सामग्री किसानों को देने को कहा गया।
सूखीढांग में अदरक के बीज।
- फोटो : AMAR UJALA
सूखीढांग में अदरक के बीज।