चंपावत गोरलचौड़ मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। संवाद
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन हो गया है। समूह गान प्रतियोगिता में एंजेल्स एकेडमी के बच्चों ने बाजी मारी। पैरामाउंट स्कूल टनकपुर उपविजेता रहा।
रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पीएस जंगपांगी ने किया। अंताक्षरी में राप्रावि जलाड़ी विजेता और लोहाघाट उपविजेता रहा। लोक नृत्य में राप्रावि चंदनी विजेता और जौलाड़ी उपविजेता, योग में राउप्रावि सिरमोली विजेता, राउप्रावि चौड़ा राजपुरा उपविजेता रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राथमिक स्तर होली विजडम के विवेक सुतेड़ी, राप्रावि दूबड़मंच के वीरेंद्र नाथ और एमबीएस फुलारागांव की ईशिका जोशी को मिली। संचालन वंशीधर थ्वाल और जीवन सिंह मेहता ने किया। इस मौके पर बीईओ राधेश्याम खर्कवाल, शंकर दत्त भट्ट, दीप चंद्र जोशी, विनोद पांडे, दिवाकर भट्ट, नरेश भट्ट, रमेश सिंह देव, रमेश चंद्र जोशी मौजूद रहे। संवाद