चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला के पास अवरुद्ध हो जाता है। एनएच के विकल्प को लेकर ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बडौली रीता थ्वाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान एनएच टनकपुर से पिथौरागढ़ तक अधिकांश स्वाला में बंद हो जाता है। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अमोड़ी से चंपावत की ओर ऐड़ीसेरा ग्राम पंचायत को जाने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क को ऐड़ीसेरा से चानपुर जिसका वर्तमान में निर्माण किया गया है, इसे सड़क को ग्राम सभा बडोली से लिंक कर ज्वाललेख और सालेधार से किस्कोट क्षेत्र को मिलाते हुए ललुवापानी में जोड़ दिया जाए तो यह एनएच का विकल्प बन सकता है। ज्ञापन में भाजपा मंडल अध्यक्ष धूरा अमोड़ी नवीन चंद्र भटट, प्रधान ग्राम पंचायत बस्टियागूंठ हेमा आदि के हस्ताक्षर हैं।