छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। चंपावत जिला कार्यालय में दीपा पांडेय और विमला पनेरू के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्करों ने धरना जारी रखा।
लोहाघाट में ब्लाक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा, उपाध्यक्ष शांति जोशी के नेतृत्व में तहसील परिसर में चल रहे धरना में कार्यकत्रियों का कहना था कि एक माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद भी उनकी मांगों पर सरकार की ओर से गौर नहीं किया जा रहा है।
उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना देने वालों में किरन जोशी, समीना बानो, जानकी देवी, जस्सू सामंत, तुलसी बोहरा, सरस्वती देवी, रूबीना, नीमा फर्त्याल, विमला देव आदि कार्यकर्त्रियां मौजूद थी।