फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोगियों और दिव्यांगों के इलाज की जानकारी दी

Tue, 17 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मानसिक रोगियों और दिव्यांगों के इलाज की जानकारी दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर प्लान ऑफ एक्शन में दिए गए निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में मानसिक रोगियों और दिव्यांगों के इलाज की जानकारी दी गई। कहा गया कि इस तरह के रोगियों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न की जाए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. यूएस अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर ने मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों के उपचार के बारे में जानकारी दी। जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पदेन सदस्य मोहन चंद्र भट्ट ने मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम, मानसिक रूप से अपंग एवं बीमार व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में बताया। गोष्ठी में जिले के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों के चिकित्सक और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 19 जनवरी को स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट और 23 जनवरी को स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में भी मानसिक रूप से बीमार एवं अपंग व्यक्तियों के उपचार आदि के संबंध में जानकारी देने देने के लिए गोष्ठी और शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें