फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वायड ने कार से 60 लाख रुपए पकड़े 

Mon, 16 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 विधानसभा चुनाव के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वायड दल ने दो हजार रुपए के नए नोट के साथ एक बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट ऑल्टो कार से 60 लाख रुपए बरामद किए। बाद में रुपयों का पूरा ब्यौरा देने के बाद बरामद कैश छोड़ दिया गया। टीम प्रभारी सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. एलएम तिवारी के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से लोहाघाट से करीब दो किमी दूर पाटन पुल पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिथौरागढ़ की ओर जा रहे बिना नंबर की कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इसमें दो हजार रुपए के नोटों से भरा बैग मिला, यह रकम 60 लाख रुपए थी।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपने को गिरीश चंद्र जोशी शाखा प्रबंधक एसबीआई दशाईथल, जिला पिथौरागढ़ बताया। उन्होंने बताया कि वह धनराशि को अपनी बैंक शाखा के लिए टनकपुर से ले जा रहे थे। उन्होंने इसके दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। संदेह दूर करने के लिए टीम ने एसबीआई टनकपुर के शाखा प्रबंधक से फोन पर वार्ता की। संदेह दूर होने पर टीम ने सुरक्षा संबंधी निर्देश देकर उन्हें बरामद रुपए सौंपकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना  किया। इस दल में एसआई अनुराग सिंह, प्रकाश शर्मा, अमित कुमार शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




150 पेटी देशी शराब बरामद
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग का सिलसिला जारी है। सोमवार को गठित सचल उड़नदस्ते ने चंपावत से भिंगराड़ा जा रहे एक मिनी ट्रक की चेकिंग के दौरान 150 पेटी कुल 7200 बोतल देशी शराब बरामद की गई। चालक सुरेश कुमार की ओर से शराब के वैध कागजात दिखाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें