फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने तोड़ी भेषज नर्सरी की पॉलीहाउस

विज्ञापन
भेषज विभाग की नर्सरी के फाड़े पॉलीहाउस को दिखाता भेषज कर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत के सेलाखोला में भेषज विकास इकाई की नर्सरी में लगे पॉलीहाउस को कुछ अराजक तत्वों ने फाड़ डाला। भेषज इकाई के अधिकारियों ने संघ के अध्यक्ष को मामले की जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन

भेषज विकास इकाई के सचिव कमलेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार शाम टीम भेषज की नर्सरी के मुआयने के लिए गई तो वहां दो पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त मिले।
इन पॉलीहाउसों की प्लास्टिक को कई जगह से नुकसान पहुंचाया गया है। ये पॉलीहाउस कुछ साल पहले करीब एक लाख रुपये से लगाए गए थे और कुछ दिनों बाद इन पॉलीहाउसों में रीठा और तेजपात लगाया जाना था। सचिव ने बताया कि भेषज संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी को मामले की जानकारी दे दी गई है। बृहस्पतिवार को संघ तोड़फोड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर देगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें