लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला अस्पताल लोहाघाट में चौथे चरण में 100 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। अस्पताल को मिले लक्ष्य के सापेक्ष 136 लोग कोरोना का टीका लगाने नहीं पहुंच सके।
सोमवार को जोनल मजिस्ट्रेट आरसी गौतम, सेक्टर मजिस्ट्रेट एमसी पलड़िया के दिशा निर्देशन और चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर के नेतृत्व में चौथे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। डॉ.जुनैद ने बताया कि चौथे चरण में शत प्रतिशत कोरोना के टीके लगाए गए। डॉ.जुनैद ने बताया कि अब तक के चार चरणों में 476 कोरोना वारियर्स को टीके लगाए जाने थे, जिनमें से 340 लोग ही टीका लगाने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांचवां चरण 28 जनवरी को होगा, जिसमें सभी छूटे हुए और लिस्ट में नाम वाले सभी लोगों को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण में एएनएम विमला कोहली, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, बीएम डंगवाल ने सहयोग किया। (संवाद)