चंपावत एसपी कार्यालय में चरस सहित दबोचा गया आरोपित।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार सफलता मिल रही है। बृहस्पतिवार को पाटी पुलिस ने 5. 71 ग्राम चरस सहित एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। तस्करी में लिप्त मोटर साइकिल को सीज कर दिया।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के अनुसार पाटी थाना पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान किमाड़ीधार धूनाघाट में पल्सर मोटर साइकिल संख्या यूए 03 ए 1041 में सवार आरोपी शंकर सिंह निवासी ग्राम धामीसौन जिला चंपावत के कब्जे से 5.71 किलो चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ पाटी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस चरस में से कुछ तो उसने अपने घर में ही तैयार की गई और कुछ अपने गांव क्षेत्र से सस्ते दामों में खरीदी थी। चरस को वह खटीमा, पीलीभीत, बरेली आदि मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचने जा रहा था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवल किशोर, अनिल कुमार, खीम सिंह आदि शामिल रहे।