फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से मनाया विजय दिवस

विज्ञापन
बनबसा में विजय दिवस पर वीर नारी को शाल ओढ़ा सम्मानित करते मुख्यअतिथि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा,टनकपुर ने विजय दिवस सादगी के साथ मनाया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने 1971 के अनछुए पहलुओं के बारे बताया। सेना कर्मियों और पूर्व सैनिकों के प्रशासन स्तर से होने वाले कामों को प्राथमिकता से संपादित करने का भरोसा दिया। यहां एक होटल शौर्य में समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता और पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी के संचालन में विजय दिवस कार्यक्रम मनाया गया।
विज्ञापन

कै. हरीश कापड़ी ने 1971 के युद्ध के इतिहास और भारतीय सेना के रण कौशल की जानकारी दी। सीओ बीसी पंत ने विजय दिवस के बार में बताया। समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने सभी आभार जताया। कार्यक्रम में ईसीएचएस के डॉ. पीसी अग्रवाल, कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुमन पंत, समिति के कै. मोहन चंद, कै. राजेंद्र अधिकारी, के. पीएन जोशी, कै. देवेंद्र सिंह कुंवर, कै. रामचंद्र भट्ट, कै. अमर सिंह, सूबेदार देवीदत्त कापड़ी, बुद्धि बल्लभ पांडे, विक्रम सिंह खाती, हेमा जोशी, विमला सजवाण, एलायंस क्लब पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हेमेंद्र सिंह रावत, जगजीत सिंह गांधी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, मनोज मित्तल, गिरीश जोशी, संजय जोशी आदि मौजूद थे। सेना छावनी के सेनाधिकारियों के प्रतिनिधि के रूप आठ जैकलाई (जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री) के सूबेदार जुकेश कुमार, गिरधर सिंह और राजेश, हवलदार तरसेम, लैंस नायक दीपक कुमार, राइफल मैन विवेक स्याल और जगबीर सिंह ने शिरकत कर सेना के शहीदों को सैल्यूट किया।
वीरनारियों और अन्य लोगों को किया सम्मानित
बनबसा (चंपावत)। कार्यक्रम में सरस्वती चंद पत्नी शहीद उत्तम चंद, राधा देवी पत्नी शहीद राजेंद्र चंद, खीमा देवी हयात सिंह, इंद्रा देवी जगत चंद, कमला देवी शहीद दुर्गा दत्त, सरस्वती देवी जय बहादुर चंद आदि वीरनारियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। वीर चक्र से सम्मानित टनकपुर के स्व. चंद्री चंद के पुत्र किशन चंद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आईएनए सेनानी और भारतीय सेना के स्व.कै. करम चंद के पुत्र डॉ. जनक चंद के अलावा बनबसा भजनपुर निवासी लेफ्टिनेंट भूपेंद्र चंद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी को देखते हुए उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग ने विजय दिवस को सादगी से मनाया। बुधवार को मीना बाजार स्थित शहीद स्मारक में पूर्व सैनिक लीग जिलाध्यक्ष कै.आरएस ए देव की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने युद्ध के अनुभव सुनाए। कै.देव ने बताया कि वर्ष 1971 में भारतीय सेना ने पाक सेना को धूल चटाई थी। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चेयरमैन गोविंद वर्मा, कै.बिशन सिंह, कै.जीत सिंह अधिकारी, कै.इंदर सिंह, कै.रघुवीर सिंह, कै.हयात सिंह, हयात सिंह, सीबी बिष्ट, पूरन सिंह कुंवर, पीएस मेहता, जीवन मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद

बनबसा में विजय दिवस पर वीर नारी को शाल ओढ़ा सम्मानित करते मुख्यअतिथि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें