लोहाघाट जीजीआईसी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
जीजीआईसी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं के हिमोग्लोबिन का परीक्षण किया गया। परीक्षण में 25 छात्राओं में हिमोग्लोबिन की मात्रा दस ग्राम से कम पाई गई। इस दौरान छात्राओं को हिमोग्लोबिन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने कहा कि हिमोग्लोबिन की कमी से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। शरीर में कई रोग पनपने लगते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी कमी से शरीर में कमजोरी आने के साथ बार-बार चक्कर आते हैं। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को भी समय-समय पर संतुलित जीवन, मानसिक व शारीरिक विकास के संबंध में बालिकाओं को जानकारी देते रहने की सलाह दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रश्मि पंत आदि मौजूद थे।
389 बालिकाओं का हुआ परीक्षण
लोहाघाट (चंपावत)। चिकित्सा विभाग द्वारा स्कूल की 389 बालिकाओं का हिमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। जिसमें से 50 प्रतिशत बालिकाओं का हिमोग्लोबिन 10 से11 ग्राम के बीच और 25 बालिकाओं का 10 ग्राम से कम पाया गया। चिकित्सकों ने हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों, फलों, दूध का प्रयोग करने की सलाह दी।