लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में मेगा इवेंट के तहत विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं हुईं। स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया गया।
प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. केके पुनेठा ने छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण करने, शिक्षकों का सम्मान और अपने विषयों का गहन अध्ययन कर एक आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य संयोजक डॉ. प्रकाश लखेड़ा और डॉ. दिनेश राम के साथ सदस्य डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. वंदना चंद रहीं। क्विज प्रतियोगिता में अव्वल रहे ज्योतिरादित्य राय, विकम राम, रोहित जोशी, दीपा राय, दीपांशु जोशी, भाषण में हिमानी गहतोड़ी, कविता रावत, दीपक जोशी, कुसुम टम्टा, काव्य गोष्ठी में मयंक भट्ट, नीतू, मुकेश कुमार, राहुल आर्य, गरिमा लोहनी को सम्मानित किया गया।
निर्णायक डॉ. भूप सिंह धामी, डॉ. सोनाली कार्तिकेय, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. सरोज यादव, डॉ. ममता गंगवार, डॉ. रेखा मौनी, गीता आदि ने सहयोग किया। संवाद
फोटो 18 एलएचजी 03 पी।