फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल में पानी की मिलावट का आरोप, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
लोहाघाट में पैट्रोल में मिले पानी का बोतलों के जरिए किया गया प्रदर्शन। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट करने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया में भी पेट्रोल में पानी की मिलावट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। नागरिकों ने कहा कि पानी की मिलावट से वाहनों को चलाने में दिक्कत आ रही है। कहा कि वाहन की टंकी में पेट्रोल होने के बावजूद भी वाहन कई बार रुक रहे हैं। सर्विसिंग कराने पर पेट्रोल में पानी की मिलावट का पता चलता है। लोगों ने प्रशासन से पेट्रोल पंपों की जांच करने के साथ मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल गर्ब्याल का कहना है कि पेट्रोल में मिलावट की अभी तक किसी भी व्यक्ति ने प्रशासन या पूर्ति विभाग के समक्ष शिकायत नहीं की है। प्रशासन पेट्रोल पंपों की जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें