फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोड़ी में पहाड़ी से आया मलबा

विज्ञापन
अमोड़ी के पास सड़क में आया मलबा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर और पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर स्वांला के बाद अब अमोड़ी में भी पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से अमोड़ी में नया डायवर्जन मार्ग बनाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वांला के समीप पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और बोल्डरों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि सोमवार को अमोड़ी के पास पहाड़ी धंसने के बाद नया डायवर्जन रूट बनाया गया है जो अब बेट्टा से सीधे अमोड़ी लिंक करेगा। सोमवार को स्वांला के पास खतरनाक बनी पहाड़ी एक बार फिर से यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनी। पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डरों और मलबे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें