फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: चंपावत में 2.85 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास

Thu, 16 Feb 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में बारहमासी सड़क में बाईपास निर्माण की कवायद तेज हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोहाघाट की ओर से चंपावत में 2.85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास की डीपीआर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई है। करीब 10 किमी लंबे प्रस्तावित बाईपास को मंजूरी मिलते ही भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


उधर लोहाघाट और पिथौरागढ़ में टनल (सुरंग) के जरिए बाईपास निर्माण की योजना अधर में लटक गई है। विभाग की ओर से चार बार निविदाएं आमंत्रित करने के बावजूद कोई भी कंसल्टेंसी एजेंसी आगे नहीं आई है।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बनी उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने तीन वर्ष पूर्व बारहमासी सड़क में चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ में प्रस्तावित बाइपास के निर्माण में पर्यावरणीय क्षति को कम करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से सुरंग के जरिए बाईपास निर्माण की कवायद भी शुरू हुई थी लेकिन तीनों ही स्थानों पर करीब 23 किमी लंबाई के प्रस्तावित बाईपास में दस हजार से अधिक पेड़ों के आने के कारण बाईपास का प्रस्ताव अटक गया था।
विज्ञापन


अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चंपावत के प्रस्तावित बाईपास को सैद्धांतिक सहमति देते हुए लोहाघाट और पिथौरागढ़ में टनल के जरिए नए सिरे से डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चंपावत में मुडियानी से तिलौन तक करीब 9.80 किमी लंबाई के बाईपास के निर्माण को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसके लिए विभाग ने 285 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है। वन अधिनियम संबंधी आपत्तियों के निस्तारण के बाद चंपावत बाईपास का निर्माण किया जाएगा। पिथौरागढ़ और लोहाघाट में टनल के जरिए बाईपास निर्माण के लिए चार बार टेंडर आमंत्रित किए जाने के बाद कोई भी संस्था नहीं मिल पाई है। राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जल्द पांचवीं बार निविदाएं निकाली जा रही है।
- सुनील कुमार, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोहाघाट।

बाईपास बनने से मिलेगी राहत
चंपावत। जिला मुख्यालय में मुडियानी से तिलौन तक प्रस्तावित बाईपास के निर्माण के बाद से जहां मुख्यालय में यातायात का दबाव कम होगा। वहीं सैकड़ों भवन स्वामियों को राहत मिलेगी। बारहमासी सड़क अभी मुडियानी से तिलौन तक सिंगल लेन है जिसे टू लेन किए जाने के लिए सैकड़ों आवासीय मकान खतरे की जद में हैं। यदि बाईपास का निर्माण होता है तो ये सभी मकान टूटने से बच जाएंगे। संवाद


बाईपास की जद में में आ रहे दस हजार से अधिक पेड़
चंपावत। पिथौरागढ़ और लोहाघाट बाईपास की जद में दस हजार से अधिक पेड़ आ रहे हैं। इस कारण एनजीटी ने प्रस्ताव को खारिज कर दोबारा सर्वे के निर्देश दिए हैं। एनएच की ओर से पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार लोहाघाट में प्रस्तावित बाईपास में 4120 पेड़ और पिथौरागढ़ में प्रस्तावित बाईपास में 4300 पेड़ में आ रहे थे जबकि चंपावत में प्रस्तावित बाईपास की जद में सबसे कम 2173 पेड़ आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें