देवीधार के भगवती मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पुराण कथा के कारण मंदिर में काफी चहल पहल बनी हुई है। बाबा भुवन गिरी मांई उमां गिरि की ओर से आयोजित पुराण कथा का कुमाऊंनी में वाचन करते हुए बाबा आदित्य दास ने कहा कि भागवत पुराण कथा सुनने मात्र से लोगों के सारे पाप धुल जाते हैं।
उनका कहना था कि लोगों को अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकाल कर प्रभु भक्ति करनी चाहिए। कथा सुनने के लिए नगर सहित डैंसली, कलीगांव, रायनगर चौड़ी, कोयाटी, भुमलाई, गल्लागांव, गंगनौला, खतेड़ा, चंपावत, बाराकोट आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रात में प्रतिदिन भंडारा आयोजित किया जा रहा है, साथ ही देर रात तक मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन भी किया जा रहा है।
नौमाना के कालचक्र देवता मंदिर में अखंड रामायण पाठ का विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान संजय जोशी की ओर से आयोजित रामायण पाठ के समापन पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। ब्यूरो