फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदफार्म के जंगल में आग लगी

Mon, 03 Apr 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदफार्म के जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना पर पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुला लिया। एनएचपीसी के दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर चंदफार्म के जंगल में अचानक आग लग गई। ग्रामीण किशन कापड़ी की सूचना पर पुलिस ने दमकल दल को बुला लिया। तेज हवा के चलने से आग की लपटें गांव तक पहुंचने से ग्रामीण दहशत में थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों, ग्रामीणों के अलावा एलआईयू प्रभारी हरीश कन्याल ने आग बुझाने में मदद की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें