फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेह में पकड़े मुंबई-पुणे के सभी 12 लोगों को छोड़ा 

Thu, 22 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 संदेह पर पकड़े गए मुंबई और पुणे से आकर यहां ठहरे एक महिला समेत सभी 12 लोगों को गहन पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। बताया गया कि कई एंगल से की गई पूछताछ में संदेह पैदा करने वाली कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मुंबई और पुणे से आकर यहां कई दिनों से ठहरे 12 लोगों के संदिग्ध होने की सूचना पर मंगलवार रात उन्हें पकड़ कर पूछताछ शुरू की थी।

कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पुलिस के अलावा आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी, स्पेशल ब्रांच और एलआईयू की टीमों ने अलग-अलग हर एंगल से गहन पूछताछ की। मुंबई और पुणे की पुलिस से भी उनके बारे में जानकारी हासिल की गई। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ परिचित के पुत्र की शादी में शामिल होने तो कुछ नैनीताल घूमने के लिए आए थे और इत्तफाक से ये सभी मोबाइल से एक दूसरे के संपर्क में आकर यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि सूचना संदिग्ध होने की थी और बार्डर एरिया होने की वजह से सूचना को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ की कार्रवाई की गई। लिहाजा पूछताछ के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें