फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरक उगा बंजर एवं खाली जमीनों का होगा काया कल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। साधन सहकारी समिति ने किसानों की बंजर, बेकार एवं खाली पड़ी जमीनों पर अदरक की खेती लगाकर किसानों की आय बढ़ाने की योजना बनाई है। समिति बनबसा टनकपुर के बेरोजगार एवं खेती से मुंह मोड़ चुके युवकों को केश क्रॉप माध्यम से रोजगार से जोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को खेती के माध्यम से रोजगार से जोड़ने को साधन सहकारी समिति ने क्षेत्र की बंजर, बेकार एवं खाली जमीनों को लीज पर लेकर उसमें अदरक की खेती करने की योजना बनाई है। बताया कि किसानों की बंजर एवं खाली जमीनों को लीज पर लेकर उन्हीं किसानों से खेती कराई जाएगी। इसका सीधा लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा। बताया कि समिति के जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल के निर्देश पर ग्रामीण किसानों को अदरक की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खर्ककार्की जहां से ग्रामीणों का पलायन हो चुका था। वहां खाली गांवों में माओवादियों ने अपनी शरणस्थली बना ली थी। अब वहां के किसान अदरक की खेती कर रहे हैं। इस योजना के तहत समिति किसानों को प्रशिक्षण देने के अलावा अन्य सहयोग भी देगी। समिति के जिला सहायक निबंधक ने बनबसा टनकपुर के किसानों से अपनी बंजर एवं खाली जमीनों में अदरक की खेती कर स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की है।
डीएम ने गेहूं के क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया
चंपावत। तहसील के कुलेठी ग्राम में शनिवार को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने गेहूं के क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं कृषि सांख्यिकी विभाग की ओर से दो खेतों में 30 वर्ग मीटर के आयताकार प्लॉट बनाकर बालियों की उपज की तौल की गई। विभाग की ओर से डीएम को बताया गया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर उत्पादन एवं उत्पादकता के आंकड़ों की गणना की जाती है। डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग प्रयोग मोबाइल एप के माध्यम से कराई। बीमा राशि की गणना इसी आधार पर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, जुगल किशोर, आरएसआई राजीव मेहरा, मोहित मेहरा, ग्राम प्रधान सुंदर नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें