फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना कैंटीन में एप के माध्यम से की जाए बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में सेना कैंटीन से पूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं वीर नारियों को हो रही दिक्कतों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता और कैप्टन हरीश कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में रसोई गैय की बुकिंग के तरह ही एप के माध्यम से कैंटीन से सामान की खरीद को बुकिंग कराने, ग्रामवार सैनिकों को टोकन वितरित करने, आयु के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के लिए सोमवार एवं मंगलवार, 50 से 69 तक के लिए बुधवार एवं बृहस्पतिवार एवं 50 वर्ष से कम आयुवर्ग के पूर्व सैनिक, आश्रितों एवं वीर नारियों को शुक्रवार एवं शनिवार को सामान देने का प्रस्ताव पारित किया गया। कई पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनकी मांगे स्थानीय स्टेशन प्रशासन की ओर से लागू की जा सकती हैं। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों एवं सेना मुख्यालय को पत्र भेजने का निर्णय लिया। बैठक में सामाजिक दूरी बनाते हुए कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, सूबेदार बुद्धिबल्लभ पांडेय, हवलदार भूपाल भट्ट, जनार्दन जोशी, विक्रम सिंह खाती, जिला पंचायत सदस्य पूर्व सैनिक पुष्कर कापड़ी, मोहन सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें