निर्माण के लिए भी बदली गई कई एजेंसियां
मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी की दरारों को भरने की इस परियोजना में कई बार एजेंसियां बदली गईं। सबसे पहले इसका जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया। वर्ष 2017 में यह काम विश्व बैंक की निर्माण शाखा के बेड़ीनाग खंड को दिया गया और पिछले साल फरवरी में बेड़ीनाग से हल्द्वानी खंड को स्थानांतरित कर दिया गया है।
मां पूर्णागिरि धाम की पहाड़ी की दरार को भरने का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। काम को समय पर करने के साथ गुणवत्ता से कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की टीम नियमित अंतराल पर कार्य का निरीक्षण कर रही है।
-हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम, पूर्णागिरि तहसील।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मोरबी पुल हादसे के बाद अलर्ट पर सरकार, प्रदेश के सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश
तीन दिन में डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने किए देवी के दर्शन
दीपावली के बाद मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि तीन दिन में डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने देवी के दर्शन किए हैं। वहीं हल्द्वानी के दिव्यांग श्रद्धालु विजय पटवाल ने मुश्किलों के बावजूद मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने पत्नी गुंजन, मां बसंती पटवाल और पिता प्रहलाद सिंह पटवाल के साथ दर्शन किए।