फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट

Mon, 08 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में आठ अगस्त की शाम से अगले 48 घंटे तक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। एडीएम जेएस राठौर ने इस दौरान अतिवृष्टि से संभावित क्षति और मार्ग बाधित होने, संवेदनशील ग्रामों तथा क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने के लिए संबंधित अधिकारी से अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही आपदा संबंधित प्रत्येक सूचना जिला परिचालन केंद्र को फोन नंबर 05965-230819/230703 तथा 1077 में देने को कहा है।। 
विज्ञापन


भारी बारिश से खाईकोट में आवासीय मकान ध्वस्त       
लोहाघाट। क्षेत्र में रुक रुक कर हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वर्षा के चलते जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं विभिन्न क्षेत्रों से नुकसान की खबरें मिल रही हैं। नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत खाईकोट में कल्याण सिंह पुत्र नारायण सिंह का मकान ध्वस्त हो गया है, मटियानी के जगदीश चंद्र पुत्र थानेश चंद्र के दो मंजिला मकान में दरारें आने के साथ वह एक ओर झुक गया है। धौनीशिलिंग के रघुवर दत्त पुत्र घनश्याम का आंगन टूटने से मकान को खतरा पैदा हो गया है, दिगालीचौड़ के विपिन चंद्र पुत्र हीराबल्लभ उप्रेती का मकान ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें