राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन प्रवेश नहीं मिलने से आक्रोश पैदा हो गया है। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सोमवार को समस्त छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने को लेकर महाविद्यालय में तालाबंदी की।
छात्रसंघ अध्यक्ष पारस सिंह महर ने बताया कि बीएससी, बीए में सीटें फुल हो जाने से कई छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित हो गए है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट में 65 से 70 फीसदी अंक लाने के बाद भी प्रवेश नहीं मिल रहा है। छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
महासचिव पीयूष जोशी, बसंत जोशी, शंकर जोशी, राहुल कार्की, दीपांशु चतुर्वेदी, अंकित खर्कवाल, मुकेश जोशी, हरीश जोशी, दीपा जोशी, काजल ,अमित, रविंद्र, हरीश, हेम जोशी, अंकित लडवाल, पूरन ने कहा कि अगर समस्त छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश नहीं मिला तो वह आंदोलन करेंगे।
तालाबंदी करने वालों में ये रहे शामिल
चंपावत। छात्रसंघ अध्यक्ष पारस सिंह महर, पूर्व अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, महासचिव पीयूष जोशी, बसंत जोशी, शंकर जोशी, राहुल कार्की, दीपांशु चतुर्वेदी, अंकित खर्कवाल, मुकेश जोशी, हरीश जोशी, दीपा जोशी, काजल, अमित, रविंद्र, हरीश, हेम जोशी, अंकित लडवाल, पूरन आदि।
मूनाकोट कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती करने की उठाई मांग
चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज मूनाकोट में शिक्षकों की तैनाती को लेकर अभिभावकों ने जिलाधिकारी और सीईओ से मुलाकात की। अभिभावकों ने कहा कि लंबे समय से शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अभिभावकों का कहना था कि इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सहित रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, समाजशास्त्र के सात पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षकों के नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई में बुरा असर पड़ रहा है। इस मौके पर भैरव दत्त भट्ट, बिशन सिंह अधिकारी, प्रकाश चंद्र जोशी, गोपाल सिंह, देव सिंह, जशोद सिंह, केशर सिंह अधिकारी, नारायण राम, हरसिंह, महासिंह अधिकारी, टीका सिंह मेहता, रमेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
जीआईसी मूलाकोट में शिक्षकों की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन देते ग्रामीण।- फोटो : CHAMPAWAT